अमरोहा(ज्योतिबाफूलेनगर): मंडी धनौरा से अदालत में पेशी पर लाते समय एक मुल्जिम यहां अतरासी तिराहे पर चार सिपाहियों को चकमा देकर चलते टेम्पो से कूदकर फरार हो गया।थाना मंडी धनौरा पुलिस ने गजरौला के निवासी बंटी उर्फ विक्की को 12 बोर के तमंचे, यहीं के कुलदीप को चाकू, धनौरा थाना क्षेत्र के गांव लालरी निवासी भोपत , गांव वसी रुस्तमपुर निवासी लाल सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। बुधवार को पुलिस टेम्पो से चारों सीजेएम की अदालत में पेशी पर लेकर आ रही थीे। सभी मुल्जिम अलग-अलग हथकड़ी में बंधे थे। इनका रस्सा एक ही था। अपराह्न दो बजे टेम्पो नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर अतरासी तिराहे के नजदीक पहुंचा, तभी मुल्जिम विक्की ने हथकड़ी से हाथ निकालकर चलते टेम्पो से छलांग लगा दी व कल्याणपुर मार्ग की दिशा में भाग खड़ा हुआ। एक सिपाही चंद्रपाल ने पकड़ने को दौड़ लगा दी। काफी पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया व टै्रफिक की भीड़ में ओझल गया।
Thursday, March 5, 2009
Wednesday, March 4, 2009
घायल खिलाड़ी भी लौटे, न्यूजीलैंड ने रद्द किया दौरा
कोलंबो/वेलिंगटन. मंलवार को लाहौर में हुए हमले के बाद बुधवार तड़के श्रीलंका की टीम चार्टर्ड प्लेन से स्वदेश लौट आई। इस हमले के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी पाकिस्तान का आगामी दौरा रद्द कर दिया है। नवंबर माह में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के दौरे पर जाना था, लेकिन मौजूदा घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जैकब ओरम ने कहा कि इस हमले के बाद तो हमें भारत में होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट के बारे में भी सोचना पड़ेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ जस्टिन वॉन ने कहा है कि हमने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है।उन्होंने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा कि पाकिस्तान जाने का हमारा अब कोई इरादा नहीं है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अधिकारी अप्रैल या जून में पीसीबी के अधिकारियों से मिलकर इन मैचों को किसी तीसरे देश में आयोजित करवाने के मुद्दे पर विचार करेंगे।इधर बुधवार सुबह कोलंबो एयरपोर्ट पर जैसे ही श्रीलंकाई खिलाड़ी पहुंचे वहां माहौल काफी गमगीन हो गया।खिलाड़ियों के लेने उनके परिवारजनों के अलावा खेल मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। पत्नियों, बच्चों और परिवार वालों से मिलकर कई खिलाड़ी खुद को नहीं रोक पाए।
सभी भावुक नजर आए। समरवीरा खतरे से बाहर हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर है इसलिए उन्हें स्ट्रेचर पर ही विशेष गाड़ी से बाहर लाया गया। एयरपोर्ट पर पहुंचे कप्तान माहेला जयवर्धने के चेहरे पर दहशत साफ देखी जा सकती थी।जयवर्धने ने कहा कि हम अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ। सभी खिलाड़ी सही-सलामत घर लौट आए हैं, यही बहुत बड़ी बात है। इसमें ही हम सब खुश हैं। वहीं मामूली रूप से घायल मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि यह कुछ काफी जल्दी और अचानक हुआ। ड्राइवर की होशियारी की वजह से ही आज हम जिंदा हैं।
श्रीलंका एयरपोर्ट पर अपने घायल साथियों के साथ पहुचंने के बाद जयवर्धने अपने परिवार को देखकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंख से आंसू तक निकल पड़े। जयवर्धने ने कहा कि हम मौत को बेहद करीब से देखे हैं और भगवान ने ही हमें बचाया। जिस तरह से हमारी बस पर फायरिंग हो रही थी, उस वक्त हमने सोचा कि आज हमारा आखिरी दिन है लेकिन ड्राइवर की सूझ-बूझ से हम सभी खिलाड़ी थोड़ी बहुत चोट के साथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।पाकिस्तान में आतंकियों की खोजबीन जारी है। गौरतलब है कि इस हमले में पांच पुलिसकर्मी भी मारे गए थे। पुलिस ने लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर मंगलवार को हमला करने वाले बंदूकधारियों की तलाश तेज कर दी है। इस हमले में श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि श्रीलंका के सात खिलाड़ी और सहायक कोच घायल हो गए थे।
क्रिकेट के भविष्य पर संकट
म्यूनिख ओलंपिक ग्राम में फलस्तीनी आतंकियों के हाथों 1972 में 11 इसराइली खिलाड़ियों की हत्या आधुनिक खेल इतिहास में हिंसा की सबसे जघन्य घटना है। लेकिन मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हुआ हमला भी कम खौफनाक नहीं है। फिर चाहे इसमें हताहतों की संख्या कम है और किसी खिलाड़ी की मौत नहीं हुई है। इस हमले ने निकट भविष्य में किसी भी क्रिकेट टीम के पाक दौरे को असंभव बना दिया है।इससे खेल के भविष्य के लिए ही खतरा पैदा हो गया है। यदि कोई देश पाक जाने को राजी नहीं होगी तो इसकी संभावना भी नहीं होगी कि कोई देश पाकिस्तानी टीम की मेजबानी करेगा। टैस्ट क्रिकेट खेलने की हकदार टीमें सिर्फ दस हैं।इनमें से भी जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीमें हाशिये पर पहुंच गई हैं। अब यदि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया तो क्रिकेट की दुनिया नाटकीय रूप से सिकुड़ जाएगी।अप्रैल मध्य में होने वाले हाई प्रोफाइल इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट पर भी इसका परोक्ष असर पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आम चुनाव के साथ होने के कारण आईपीएल के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया न करा सकने के संकेत दिए हैं।
टूर्नामेंट का कार्यक्रम नए सिरे से तय करना व्यवस्था के हिसाब से दु:स्वप्न ही होगा। स्टार खिलाड़ियों के अभाव से आयोजन का रंग भी फीका पड़ सकता है। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहले ही जा चुके हैं और अब शारीरिक चोट या मानसिक आघात के कारण श्रीलंकाई खिलाड़ियों की उपलब्धता भी संदेह में है।सबसे गंभीर मामला 2011 के विश्व कप का है। इसे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश संयुक्त रूप से आयोजित करने वाले थे। अब चूंकि क्रिकेट जगत के खिलाड़ी व सरकारें पाकिस्तान में मैचों के खिलाफ होंगे इसलिए विश्व कप के पूरे कार्यक्रम को फिर तय करना होगा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए यह स्थिति इसलिए भी चीढ़ पैदा करने वाली होगी, क्योंकि खेल पर अपना दबदबा स्थापित करने के लिए यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वोटों पर बहुत निर्भर हो गया था। लेकिन मौजूदा संदर्भ में हो सकता है कि इस मामले में बीसीसीआई के सामने कोई विकल्प न हो।कॉमन सेंस छोड़ भी दें तो जन भावना और खुफिया रिपोर्टे भारत सरकार को कोई रुख लेने पर मजबूर कर देंगे। जैसा पिछले साल दौरा रद्द करते समय हुआ था। पिछले कुछ समय से राजनीतिक पर्यवेक्षक पाकिस्तान को ऐसे अस्थिर देश के रूप में देख रहे हैं, जो आंतरिक बिखराव का इंतजार कर रहा है। वहां क्रिकेट दौरे जैसे लोकप्रिय आयोजन में हमले का खतरा हमेशा से था।अब यह बहस का विषय है कि क्या यह हमला मूलरूप से भारतीय टीम पर किया जाने वाला था, जो पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली थी। हालांकि उस स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था बिलकुल ही अलग होती। यह विडंबना ही है कि 14 माह में पाकिस्तान जाने वाली पहली टीम बनकर श्रीलंका ने पाकिस्तानी क्रिकेट की मदद करने की कोशिश की और उसे ही निशाना बना दिया गया। हालांकि इससे मौजूदा आतंकवाद के तर्कहीन चरित्र का ही खुलासा होता है, जिसमें निदरेष लोगों को निशाना बनाया जाता है, जैसा मुंबई में पिछले साल नवंबर में हुआ था।
Friday, February 27, 2009
झारखंड: बस दुर्घटना में 20 की मौत
मां के पोर्नोग्राफी को लेकर छिड़ा युद्ध
Thursday, January 1, 2009
सैन्य प्रतिष्ठान फिर आतंकियों के निशाने पर
मक्का मस्जिद बमकांड के 17 आरोपी बरी
हैदराबाद। वर्ष 2007 में हुए मक्का मस्जिद बमकांड मामले के 17 आरोपियों को यहां की एक अदालत ने सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।अपर मेट्रोपालिटन सत्र न्यायाधीश [सप्तम] ने बुधवार को यह फैसला दिया। उन्होंने माना कि अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं।इसके पूर्व अदालत ने इसी मामले में महाराष्ट्र के जालना के निवासी शोएब जागीरदार समेत चार अन्य लोगों को भी दोषमुक्त करार दिया था। पुलिस ने मक्का मस्जिद बमकांड मामले में 21 लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा विस्फोटक तत्वों को लाने तथा ले जाने का आरोप पत्र दाखिल किया था।गौरतलब है कि मई 2007 में यहां की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में हुए भीषण बम विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे तथा अनेक अन्य घायल हो गए थे।
