Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts

Tuesday, November 4, 2008

कालका का रूप धरने पर विवाद


हिन्दू देवी काली (कालका) के रूप में एक पार्टी में हाल में सुपर मॉडल हेदी क्लम के शामिल होने पर विवाद पैदा हो गया है और नेट का इस्तेमाल करने वाले इस बात का जवाब माँग रहे हैं कि उन्होंने देवी जैसा रूप क्यों धरा। इंटरनेट पर कुछ सवाल हैं कि क्या किसी के लिए किसी अन्य धर्म के देवता जैसा परिधान धारण करने की सलाह दी जा सकती है। हर होलोवीन पर पार्टी देने वाली हेदी पिछले साल बिल्ली जैसे कपड़े पहनी थीं। पार्टी में ली गई तस्वीरें अब इंटरनेट पर व्यापक तौर पर प्रेषित की जा रही हैं। वेबसाइट यूएसमैग्जीन डॉट कॉम में हेदी के हवाले से कहा गया है कि यह दरअसल उनके सहायक का सुझाव था। मेरे पति (सील) और मैं पिछले साल भारत में थे। अतः उसने कहा कि तुम क्यों नहीं किसी भारतीय देवी की तरह बनती हो। वैसी, जैसी डरावनी भारतीय देवी। और मैंने कहा ठीक है।

पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न

किराना घराने के शास्त्रीय गायक 86 वर्षीय पंडित भीमसेन जोशी को मंगलवार को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का फैसला किया गया। जोशी ने भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया है।19 फरवरी 1922 को कर्नाटक के गड़ग में जन्मे जोशी को हिंदुस्तानी खयाल गायकी और भजनों के लिए जाना जाता रहा है। दूरदर्शन पर 1988 में ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के जरिये उनकी आवाज की खनक पूरे देश के घर-घर में पहुंच गई थी।पं. जोशी ने खयाल गायकी का पाठ सवाई गंधर्व से सीखा जो खयाल गायकी के जनक अब्दुल करीम खान के शिष्य थे। 11 बरस की उम्र से संगीत साधना में जुटे भीमसेन ने ग्वालियर, लखनऊ, रामपुर में रहकर गायकी को जिंदगी बना डाला।

अब तक मिले अवार्ड :-संगीत नाटक अकादमी अवार्ड-1976,पद्मश्री-1972,पद्मभूषण-1985,पद्मविभूषण-1999

Monday, November 3, 2008

कुलदीप की मौत दुर्घटना-पुलिस

हरियाणा में हिसार के पुलिस अधीक्षक अनिल राव ने हाँसी सदर थाना पुलिस की गोली से रविवार रात हुई भिवानी के छात्र कुलदीप की मृत्यु को 'दुर्घटना' करार देते हुए कहा कि इसकी न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।
राव ने आज बताया कि पुलिस ने भिवानी में एक कुख्यात अपराधी की तलाश में नाका लगाया हुआ था। तभी मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ये युवक शराब पिए हुए थे, लेकिन पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहने पर वे ऊबड़-खाबड़ रास्ते से भागने लगे।
इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया और जब वह मोटरसाइकिल के बराबर पहुँची तो ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने की वजह से जीप को जोर का झटका लगा तथा जीप में बैठे पुलिसकर्मी कर्मबीरसिंह की कार्बाइन से गोली चल गई, जो एक युवक को लगी तथा उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। युवक की शिनाख्त कुलदीपसिंह के रूप में की गई है।
राव ने कहा कि मारा गया युवक अपराधी नहीं था, यह केवल दुर्घटनावश हुआ। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पुलिस को इस पर बेहद अफसोस और दुख है। अनिल राव ने बताया कि घटना की न्यायिक जाँच की जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुख्यात अपराधी दारासिंह की तलाश है, जिसके खिलाफ भिवानी जिले में ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गाँव सोखी के बैंक से दो लाख 16 हजार रुपए लूटने की वारदात में भी संलिप्त था।

.....क्योंकि सास बहू को नहीं मिली राहत

बहुचर्चित टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का प्रसारण जारी रखने को लेकर अदालत में गए बालाजी टेलीफ़िल्म्स को कोई राहत नहीं मिली है.:मुंबई हाई कोर्ट ने इस सीरियल का प्रसारण रोकने के स्टार प्लस के फ़ैसले पर रोक लगाने से मना कर दिया है.बालाजी टेलीफ़िल्म्स ने स्टार प्लस के नोटिस पर रोक लगाने की अदालत से अपील की थी. स्टार प्लस 10 नवंबर से इस चर्चित सीरियल का प्रसारण बंद कर रहा है.स्टार प्लस ने बालाजी फ़िल्म्स की मालिक एकता कपूर को नोटिस भेजा था और कहा था कि क्योंकि सास.....की टीआरपी में लगातार गिरावट आई है.
अनुबंध:-स्टार प्लस ने बालाजी के साथ हुए अनुबंध का हवाला दिया जिसके मुताबिक़ अगर सीरियल की टीआरपी ज़्यादा गिरती है कि इस आधार पर उसका प्रसारण बंद किया जा सकता है.लेकिन बालाजी टेलीफ़िल्म्स की दूसरी दलील थी. उसका कहना था कि स्टार प्लस ने इस सीरियल की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए पर्याप्त विज्ञापन नहीं दिए.स्टार प्लस पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का प्रसारण पिछले आठ साल से किया जा रहा है. स्टार प्लस को लोकप्रिय बनाने में इस सीरियल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है.कुछ दिनों के अंदर बालाजी को दूसरा झटका लगा है. हाल ही में उसका एक और लोकप्रिय सीरियल 'कहानी घर घर की' भी बंद हो गया है.

Sunday, November 2, 2008

दिल्ली में हर साल 10000 तलाक

दिल्ली में तलाक के मामलों में खासा इजाफा हो रहा है। इस मामले में इस महानगर ने अन्य महानगरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली महिला आयोग के आँकड़ों के अनुसार इस महानगर में हर साल करीब एक लाख ३० हजार शादियाँ होती हैं और दस हजार तलाक होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले पाँच सालों में तलाक लेने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की विभिन्न पारिवारिक अदालतों में हर वर्ष दस हजार से अधिक तलाक की अर्जियाँ डाली जाती हैं। समाज में इस तरह के बदलाव से समाजशास्त्री भी अचंभित हैं। जीवन की आपाधापी में तिल का ताड़ बन जाने वाले घरेलू मुद्दों के कारण लोग दाम्पत्य जीवन में परस्पर तालमेल बिठाने की बजाय झट से अलगाव या विवाह विच्छेद का रास्ता अपनाने लगे हैं। तलाक अब अंतिम विकल्प न रहकर पहला विकल्प बन गया है।

आज पति-पत्नी छोटे-मोटे कारणों के कारण तलाक का मन बना लेते हैं। उनका कहना है कि तलाक में बढ़ोतरी की एक वजह यह भी है कि लोग संस्कार भूल रहे हैं

भारत में ऐसी मान्यता थी कि पति-पत्नी ऐसा मानकर चलते थे कि उनका बंधन सिर्फ एक जन्म के लिए नहीं बल्कि सात जन्मों के लिए है। लेकिन तलाक के मामलों की संख्या देखकर कई बार ऐसा लगता है कि कहीं वैवाहिक संस्था गुजरे जमाने की नजीर बनकर ही न रह जाए। स्थिति इतनी चिंताजनक हो गई है कि अब तो एक जन्म क्या अगर एक साल भी पति-पत्नी दाम्पत्य जीवन सफलतापूर्वक गुजार लें तो इसे एक उपलब्धि के रूप में देखा जाता है। कानून के जानकारों का मानना है कि जहाँ शादी के पहले साल में तलाक की अर्जियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं पिछले दिनों एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए दिल्ली की एक अदालत में तलाक की अर्जी डालकर सबको हैरत में डाल दिया। अधिवक्ता नवीन कुमार माटा का मानना है कि वैवाहिक रिश्ते में एकरसता व नीरसता भी अब तलाक की वजह बन रही है। युवा कामकाजी दंपत्ति अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं और निजी पसंद-नापसंद का उनका आग्रह अब किसी बेड़ियों में बँधने को तैयार नहीं है। कुछ ऐसे ही कारणों की वजह से राजधानी की पारिवारिक अदालतों में आजकल आपसी सहमति के आधार पर तलाक लेने वाले युवा दंपत्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पति-पत्नी अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाते, बल्कि अपनी स्वतंत्रता की दुहाई देते हैं। दिल्ली में तलाक के मामलों हुई वृद्घि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न पारिवारिक अदालतों में रोजाना औसतन तलाक की 50 अर्जी दाखिल होती हैं। अधिवक्ता अजय दिग्पाल के मुताबिक, कामकाजी पति-पत्नियों में तलाक की प्रवृति अधिक है। इसका कारण है दोनों के पास एक दूसरे लिए वक्त का न होना है।
शादी के शुरुआती कुछ सालों में तलाक लेने की प्रवृत्ति सबसे अधिक है। उनके मुताबिक, 25 से 35 आयुवर्ग के दंपत्ति के लिए शादी का नजरिया निर्धारित होता है और वे उसे बदलने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। नौकरी करने वाले पति-पत्नी अपना समय और ऊर्जा अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए नहीं करते हैं। मनोचिकित्सक व काउंसलर प्रीति श्रीवास्तव मानती हैं कि आज पति-पत्नी छोटे-मोटे कारणों के कारण तलाक का मन बना लेते हैं। उनका कहना है कि तलाक में बढ़ोतरी की एक वजह यह भी है कि लोग संस्कार भूल रहे हैं। आँकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सालाना नौ हजार तलाक की अर्जियाँ डाली जाती हैं, वहीं मुंबई में चार हजार, बेंगलुरु में 5000 अर्जियाँ। यहाँ तक कि देश के सबसे शिक्षित प्रदेश केरल में भी पिछले दस सालों में तलाक के मामलों में 350 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पंजाब व हरियाणा में पिछले एक दशक में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर पारिवारिक अदालतों के न्यायाधीशों की बात करें 1960 में न्यायाधीशों के पास एक से दो मामले आते थे। 1980 में यह बढ़कर 100 से 200 तक हो गए, 1990 में यह आँकड़ा एक हजार तक पहुँच गया। अब यह बढ़कर नौ हजार तक पहुँच गया है।

Saturday, November 1, 2008

खुशी की गारंटी होते हैं पुराने दोस्त

आपकी खुशी का राज इस बात में छिपा है कि आपके पुराने दोस्तों की संख्या कितनी है।ब्रिटेन में शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि बहुत खुश लोगों के कई सारे पुराने दोस्त होते हैं। अध्ययन के अनुसार जिन लोगों के कम से कम 10 ऐसे अच्छे दोस्त हैं, वे उन लोगों की तुलना में अधिक खुश होते हैं, जिनके पाँच से भी कम दोस्त हैं।प्रमुख शोधकर्ता डॉ. रिचर्ड टनी ने कहा कि खुशी का नाता पुराने दोस्तों की अधिक संख्या और करीबी दोस्ती से है। जो लोग अपने जीवन से बहुत अधिक संतुष्ट होते हैं, ऐसे लोगों के दोस्तों की संख्या उनके दोस्तों से अधिक होती है जो अपने जीवन से बहुत असंतुष्ट हैं।शीर्ष ब्रिटिश अखबार 'द सन' ने बताया कि नाटिंघम विश्वविद्यालय के डॉ. टनी और उनके साथियों ने एक सर्वेक्षण के आधार पर ये नतीजे हासिल किए। इसमें दोस्तों के साथ रिश्तों को लेकर 1760 लोगों से बातचीत की गई थी।

क्यों जरूरी है चंद्र अभियान?

देश का महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान आगामी बुधवार को चंद्रयान के लॉन्च के साथ ही अहम स्थान पा लेगा। इसके बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा देशों में भारत भी शामिल हो जाएगा। सवाल यह है कि क्या इस मिशन से हमें वाकई बड़े फायदे होंगे या यह महज होड़ में बने रहने की कवायद है? दूसरा गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा से जूझ रहे देश के लिए यह जरूरी ही क्यों है?
चंद्रमा पर यान क्यों भेजा जाना चाहिए या क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए, इस बारे में कुछ चर्चा हुई भी हो, तो वह कुछेक हलकों से बाहर नहीं आ सकी। पर वै‍श्व‍िक मंदी के इस माहौल में चंद्रयान पर खर्च होने वाले अरबों रुपयों पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। अगर इसकी संभावित लॉन्चिंग तीन या चार महीने बाद होती तो शायद बजट का इंतजाम न हो पाने की वजह से इसे टालने का कोई बहाना खो‍ज लिया गया होता, लेकिन देश की महत्वाकांक्षाओं और सम्मान की खातिर इस पर ज्यादा नुक्ताचीनी नहीं की गई।
चीन की तुलना में भारत की महारत लंबी कक्षाओं में अपने यान भेजने में है। चाँद पर यान भेजना चीन की तुलना में भारत के लिए आसान समझा जा रहा है, लेकिन जहाँ तक सवाल आदमी को चाँद पर भेजने का है तो इस मामले में भारत काफी पीछे है, क्योंकि भारतीय यानों में आवाज और कंपन से निपटने का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया जा सका है, जो अंतरिक्ष यात्राओं में किसी भी जीव को मार डालने के लिए काफी होते हैं। भारत का यान चंद्रमा पर जा रहा है, लेकिन क्यों? मकसद अगर सूचनाएँ लाने का है तो इसरो द्वारा अभी जुटाई जा रही सूचनाओं का इतना बुरा हाल क्यों है? हालत यह है कि भारतीय उपग्रहों द्वारा दिन-रात भेजी जा रही सूचनाओं के विश्लेषण का कोई ढाँचा ही अभी तक खड़ा नहीं किया जा सका है। देश का खनिज-नक्शा तैयार करने का काम इतनी बुरी हालत में है कि जिस गोदावरी बेसिन को ओएनजीसी अभी हाल तक हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं था, वहीं से रिलायंस ने कुबेर का खजाना खोज निकाला। हम अगर चंद्रमा पर खोज और सूचना के मकसद से जाना चाहते हैं तो इतने विकलांग सूचना ढाँचे के साथ इसका कोई मेल नहीं बनेगा, पर इसके बावजूद हमें देश की खनिज सम्पदा की जानकारी के लिए ऐसे अभियान अहम हो सकते हैं।
यूरोप में फ्यूजन न्यूक्लियर एनर्जी के साझा प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के साथ ही रूसी वैज्ञानिकों ने कहा कि फ्यूजन रिऐक्टरों के लिए सबसे सुविधाजनक और फायदेमंद ईंधन हीलियम-3 हो सकता है, जिसकी मौजूदगी धरती की सतह पर न के बराबर है। पर लगातार सौर वायु (सोलर विंड्स) के संपर्क में रहने की वजह से चंद्रमा की सतह पर इसकी भरपूर मात्रा होना चाहिए।
गौरतलब है कि फ्यूजन प्रोजेक्ट में भारत की भी मजबूत भागीदारी है। यह परियोजना अगर कामयाब होती है तो 2020 के बाद दुनिया का ऊर्जा परिदृश्य बदल चुका होगा। चीनियों ने चंद्रमा से हीलियम-3 के उत्खनन को ही अपने चंद्र अभियान का मुख्य मकसद घोषित कर रखा है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी अपने चंद्र-विजन में हीलियम-3 को सबसे ऊँची जगह दी है। चंद्रमा पर चूँकि क्रेटरों की भरमार है और प्लेटिनम और निकिल जैसी महँगी धातु उल्कापिंडों के जरिए आती हैं और क्रेटरों में ही पाई जाती हैं, लिहाजा भविष्य में यात्रा सस्ती होने पर वहाँ से इन्हें भी धरती पर लाने की गुंजाइश बनाई जा सकती है।
अंतरिक्षीय सूचनाएँ चंद्रमा से निकल सकने वाली सबसे उपयोगी वस्तु हो सकती हैं, लेकिन यह ऐसा क्षेत्र है, जिसके विकसित होने में दशक नहीं सदियाँ लगेंगी, लेकिन चंद्रमा की सतह से हीलियम-3 निकालकर उसे धरती तक लाने और फिर उसके फ्यूजन से बिजली बनाने की बात फिलहाल भले ही दूर की कौड़ी लगे, लेकिन 1976 में आर्यभट्ट के लॉन्च के समय भारत में आर्टिफिशल सैटेलाइट्स का इस्तेमाल टेलीकॉम और टेलीविजन के लिए करने की बात भी दूर की कौड़ी ही लगती थी।
वर्ष 1985 में घर-घर कम्प्यूटर पहुँचाने की बात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का भाषण उत्तर भारतीय राजनीतिक हलकों में अगले कई बरसों तक उपहास का विषय बना रहा, लेकिन दक्षिण भारत में खासकर कर्नाटक में इसे गंभीरता से लिया गया। नतीजा सामने है। भविष्य की छलाँगें हमेशा अंधेरे में ही लगाई जाती हैं, लेकिन आधुनिक समाजों में इन्हें आम जन-विमर्श में लाने की कोशिश जरूर की जाना चाहिए।
पर इस स्थान पर यह सवाल भी हो सकता है कि चंद्रमा ही क्यों, मंगल क्यों नहीं? इन सवालों का उत्तर है कि मंगल या दूसरी जगह जाने के लिए यह पहला कदम है। सुदूर अंतरिक्ष में जाने के लिए चंद्रमा को बेस स्टेशन बनाया जा सकता है। चूँकि अब वहाँ हीलियम-3 होने के आसार जगे हैं, जो कि भविष्य का ईंधन हो सकता है। चंद्रमा में अमेरिका, रूस, जापान की भी दिलचस्पी जागी है, वे भी 2020 तक मानवयुक्त यान भेज सकते हैं। भारत के इस अभियान में अमेरिका आदि देशों ने अपने उपकरण भेजे हैं। इससे भी समझा जा सकता है कि यह भविष्य की खोज अभियानों में एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है और इन अभियानों में भारत की बड़ी भूमिका भी हो सकती है।
भारतीय मेधा की उड़ान
अभियान खर्चीला नहीं
चंद्रयान तथ्यों के आईने में
चंद्रयान की सफलता पर दुनिया की निगाहें
चंद्रयान की उल्टी गिनती का इंतजार
चंद्रयान-1 पर पैनी नजर
चंद्र अभियान का सामरिक और आर्थिक महत्व
चंद्रयान प्रक्षेपण की उल्टी गिनती सोम से

Friday, October 31, 2008

त्यौहार निकलते ही फुस्स हुआ सोना

त्यौहार निकलने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते सोने का पटाखा फुस्स हो गया। इसी की देखा-देखी चांदी भी फिसल गई। आभूषणों की मांग घटने से शुक्रवार को स्थानीय सराफा बाजार में यह पीली धातु 620 रुपये लुढ़ककर 11 हजार 950 रुपये पर आ गई। चांदी भी 750 रुपये गिरकर 16 हजार 550 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।कमजोर ग्लोबल रुझान और दीवाली के खत्म होने से सोने-चांदी की मांग कम गई। निवेशक इस समय मुद्रास्फीति में कमी और सकारात्मक संकेतों को देखकर शेयर बाजारों में धन लगाने को उतावले हो रहे हैं। इसके लिए नकदी जुटाने के लिए वे बहुमूल्य धातुओं की बिक्री कर रहे हैं।लंदन में 1983 के बाद से सोने के भावों का रुख सर्वाधिक मासिक गिरावट की ओर है। यहां मजबूत होते डालर के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घट गई। लंदन में सोने के भाव इस महीने 17 फीसदी लुढ़क चुके हैं। यह फरवरी 1983 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। यहां सोना 11.63 डालर घटकर 726.50 डालर प्रति औंस रह गया। चांदी के दाम भी 51 सेंट घटकर 9.28 डालर प्रति औंस हो गए।सोना आभूषण के भाव 620 रुपये का गोता लगाकर 11 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। गिन्नी 10 हजार 500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 140 रुपये मजबूत होकर 16 हजार 420 रुपये हो गई। चांदी सिक्का 200 रुपये चढ़कर 27000-27100 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

बीमा विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

सरकार ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित व्यापक बीमा विधेयक को मंजूरी दे दी जिसके तहत निजी क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रावधान है। सरकार ने यह भी कहा कि दिसंबर में इस विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा।कैबिनेट की कल रात हुई बैठक के बारे में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज सुबह बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंत्रिसमूह की सिफारिशों के आधार पर बीमा अधिनियम 1938, साधारण बीमा कारोबार अधिनियम 1972 और बीमा नियामक एवं विकास अधिनियम 1999 में संशोधन के लिए बीमा [संशोधन] विधेयक 2008 को राज्यसभा में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।चिदंबरम ने कहा कि हालंाकि समय की कमी के कारण संभव है कि संसद के इस सत्र में विधेयक पारित न हो पाए। उन्होंने कहा कि संशोधन के जरिए कानून के पुराने और बेकार हो चुके प्रावधानों को हटाया जाएगा और इसमें ऐसे प्रावधानों को शामिल किया जाएगा कि बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकार ं[आईआरडीए] प्रभावी और बेहतर तरीके से काम कर सके।चिदंबरम ने कहा कि मंत्रिमंडल ने जीवन बीमा निगम [संशोधन] विधेयक 2008 को भी लोकसभा में पेश करने का फैसला किया है।

Tuesday, October 28, 2008

राजनीति पर भारी पड़ी रोटी !

कुछ लोगों के लिए राजनीति भले ही कमाई का जरिया हो, लेकिन छत्तीसगढ़ के एक पार्षद ने आर्थिक तंगी के चलते अपने पद से इस्तीफा देकर तृतीय श्रेणी शिक्षाकर्मी की नौकरी स्वीकार कर ली है।


छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर के पार्षद रवींद्र चतुर्वेदी ने ऐसे समय में इस्तीफा दे कर शिक्षाकर्मी की नौकरी शुरू की है, जब राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कई पार्षद विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
राज्य में ऐसे उम्मीदवार भी बहुत हैं, जो नौकरी छोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। पार्षद रवींद्र के इस्तीफे से राजनीतिक गलियारे में लोग चकित हैं, लेकिन बिलासपुर समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में पार्षद के इस कदम का आम लोगों ने स्वागत किया गया है।
नहीं सुहाई राजनीति : कानून और इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री लेने वाले रवींद्र चतु्वेदी पिछले 9 साल से पार्षद थे। पिछले चुनाव में उनके खिलाफ राज्य के वित्तमंत्री और सांसद ने प्रचार किया था।
तमाम विरोधों के बावजूद रवींद्र ने दूसरे सभी उम्मीदवारों को हराकर बिलासपुर नगर निगम में अपनी जगह सुनिश्चित की थी, लेकिन जनसेवा का मंत्र लेकर राजनीति में आए रवींद्र को आर्थिक समस्याओं के आगे घुटने टेकने पड़े। शिक्षक माता-पिता की संतान रवींद्र कहते हैं अच्छे लोगों को भी राजनीति में आना चाहिए। यही सोच कर मैं राजनीति में आया। पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पार्षद के चुनाव में खड़ा हुआ और जनता ने साबित कर दिया कि धन और बाहुबल के बदौलत ही चुनाव नहीं जीते जाते। अगली बार रवींद्र को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार भी वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे, लेकिन पार्षद के पद पर रहते हुए रवींद्र के लिए अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया।रवींद्र कहते हैं मेरे पास आय का कोई और स्रोत नहीं था और पार्षद के रूप में लगभग 18 घंटे तक जनसेवा करने के बदले मुझे मानदेय के रूप में केवल ढाई हजार रुपए मिलते थे। मेरे पास इतना समय भी नहीं होता था कि मैं कोई और काम कर सकूँ, जिससे मुझे थोड़े पैसे मिल सके।

मुश्किलें : पत्नी और दो बच्चों वाले परिवार का जब गुजारा मुश्किल हो गया तो रवींद्र ने तय किया कि राजनीति को अब अलविदा कह देना चाहिए। इसके बाद जैसे ही उन्हें तृतीय श्रेणी के शिक्षाकर्मी का प्रस्ताव मिला, उन्होंने तत्काल इसे स्वीकार कर लिया और पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया।


बेइमानी कर हर महीने लाखों रुपए कमाने की बजाय ईमानदारी से शिक्षाकर्मी की नौकरी करना सबके बस का नहीं है। इसके लिए तो कलेजा चाहिए।

छत्तीसगढ़ की राजनीति को बेहद करीब से देखने वाले समाजवादी चिंतक आनंद मिश्रा कहते हैं रवींद्र चतुर्वेदी का इस्तीफा लोकतंत्र में अनास्था की भी निशानी है। ईमानदार व्यक्ति का पार्षद का पद छोड़कर तृतीय श्रेणी के शिक्षाकर्मी की नौकरी करना संकेत करता है कि राजनीति शायद भले लोगों के लिए नहीं है। रवींद्र के पड़ोस में रहने वालों को इस बात की खुशी है कि उन्होंने रवींद्र जैसा ईमानदार जनप्रतिनिधि चुना था, लेकिन अब उन्हें इस बात की चिंता भी सता रही है कि नगर निगम में उनकी आवाज अब कौन सुनेगा। कुदुदंड इलाके के संतोष कुमार कहते हैं बेइमानी कर हर महीने लाखों रुपए कमाने की बजाय ईमानदारी से शिक्षाकर्मी की नौकरी करना सबके बस का नहीं है। इसके लिए तो कलेजा चाहिए।

व्यवस्था पर सवाल : बिलासपुर नगर निगम में ही कांग्रेस की पार्षद शाहजादी कुरैशी पूरे मामले के लिए व्यवस्था को दोष देती हैं। उनकी माँग है कि पार्षदों को भी विधायक और सांसदों की तरह सम्मानजनक वेतन मिले।
शाहजादी कहती हैं किसी पार्षद से जनता की अपेक्षा बहुत होती है। शहर में होने वाले आयोजनों में अगर पार्षद केवल चंदा ही देना चाहे तो रकम हर माह 10-20 हजार रुपए तक पहुँच जाएगी। ऐसे में रवींद्र का त्यागपत्र हमारी पूरी व्यवस्था व सोच को ही कटघरे में खड़ा करता है।
...लेकिन अब रवींद्र इन बातों से अलग-थलग बिलासपुर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक गाँव बेलटुकरी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच मगन हैं, जहाँ उनकी पहली नियुक्ति हुई है। यहाँ उन्हें पहली कक्षा के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा मिला है। रवींद्र कहते हैं जब मैंने पहले दिन स्कूल में बच्चों के कमरे में कदम रखा तो डर था कि अपना दायित्व ठीक से निभा पाऊँगा भी या नहीं, लेकिन पहले दिन से ही सब कुछ ठीक हो गया और अब मैं यहाँ खुश हूँ। रवींद्र की पत्नी भी खुश हैं कि अब उनके पति को पार्षद के रूप में मिलने वाले ढाई हजार रुपए के बजाय शिक्षाकर्मी के तौर पर वेतन के रूप में साढ़े चार हजार रुपए मिलेंगे।

हत्या काल्पनिक पति की, सजा असली

जापान में एक महिला को बहुचर्चित वीडियो गेम में कथित तौर पर अपने काल्पनिक पति की हत्या करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 43 वर्षीया महिला ऑनलाइन वीडियो गेम 'मेपल स्टोरी' में काल्पनिक पति के अचानक तलाक दे देने से आहत थी।


पुलिस के अनुसार महिला ने गैरकानूनी ढंग से उस व्यक्ति की, जिसके साथ वह काल्पनिक पति के तौर पर वीडियो गेम खेलती थी, लॉग-इन जानकारी हासिल करने के बाद उस काल्पनिक पति के किरदार को ही मार दिया। अगर ये इल्जाम साबित हो जाते हैं तो महिला को पाँच साल की सजा और पाँच हजार डॉलर का जुर्माना हो सकता है।
इल्जाम : महिला पियानो शिक्षिका हैं और उन पर गैरकानूनी ढंग से अपने काल्पनिक पति के कम्प्यूटर को ऐक्सेस करने और उसके डाटा को उलट-पुलट करने का इल्जाम है।
महिला को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है और मियाजाकी से एक हजार किलोमीटर दूर सोपोरो लाया गया है, जहाँ उनके काल्पनिक पति रहते हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार सोपोरो के पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला ने मई में काल्पनिक पति के आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर गेम को खोल कर उस किरदार की हत्या कर दी थी। महिला ने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया बगैर किसी चेतावनी के मुझे अचानक तलाक दे दिया गया और इस वजह से मैं काफी आहत हुई। मेपल स्टोरी एक ऑनलाइन वीडियो गेम है, जिसे कोरिया ने बनाया है और ये खेल जापान में काफी खेला जाता है।

Saturday, October 25, 2008

आरुषि की मेडिको रिपोर्ट से छेड़छाड़ का संदेह

नोएडा। बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड का मेडिको लीगल रजिस्टर जिला अस्पताल से गायब हो गया है। यह खुलासा मामले की तफ्तीश कर रही सीबीआई टीम द्वारा शनिवार को अस्पताल में मारे गए छापेमारी के दौरान हुआ।सीबीआई को संदेह है कि आरुषि की मेडिको लीगल रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई है। छापेमारी के दौरान रजिस्ट्रर न मिलने से सीबीआई का शक और गहरा गया है। अगर आरुषि की मेडिकल रिपोर्ट में सचमुच छेड़छाड़ की गई होगी तो इस हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आ जाएगा।छापेमारी के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट की अलमारी तोड़कर मेडिको-लीगल रजिस्टर तलाशने का प्रयास किया, लेकिन अलमारी से 2008 का रजिस्टर नदारद मिला। इससे सीबीआई अधिकारियों को शक और गहरा हो गया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को नोएडा पुलिस से जो मेडिको लीगल रिपोर्ट मिली है, उसमें बहुत ज्यादा ओवर राइटिंग [काट-पीट कर सुधार] की गई है। यही सीबीआई की शक की मुख्य वजह है। लिहाजा वह मेडिको-लीगल रजिस्टर देखकर अपना शक दूर करना चाह रही थी।सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम सुबह 10:30 बजे ही अस्पताल पहुंच गई थी। सुबह ओपीडी चालू होने के कारण मेडिको लीगल संबंधी रिपोर्ट की छानबीन चार बजे के बाद की गई। इस संबंध में सीबीआई की टीम ने सीएमएस एससी सिंघल से आरुषि के मेडिको लीगल रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की। इसके बाद जिला अस्पताल की पैथोलोजिस्ट की आलमारी की छानबीन की गई। आलमारी से वर्ष 2008 का वह रजिस्टर गायब मिला, जिसमें आरुषि की मेडिको लीगल रिपोर्ट दर्ज है।

दरअसल इस रिपोर्ट के जरिए सीबीआई यह जानने का प्रयास कर रही है कि उस रात आरुषि के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था या नहीं। सीबीआई को यह शक हत्या के बाद पुलिस द्वारा ली गई उसके शव की फोटो देखकर हुआ। इसका पता आरुषि की मेडिको लीगल रिपोर्ट से ही चल सकता है।सीबीआई को यह भी शक है कि जिला अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट, आरुषि हत्याकांड के समय छुट्टी पर गई हुई थीं। ऐसे में हत्याकांड के बाद आरुषि से संबंधित स्लाइड जांच के दौरान अस्पताल कैसे पहुंची। सीबीआई की चार सदस्यीय टीम के साथ छापेमारी में सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमएस व तीन डॉक्टर भी थे।

दक्षिणपंथी साध्वी हिरासत में

मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते [एटीएस] ने मालेगांव और गुजरात के मोदासा में हुए बम विस्फोटों के सिलसिले में एक दक्षिणपंथी साध्वी को सूरत से हिरासत में लिया है।सूरत के पुलिस आयुक्त आर एम एस बरार ने यहां बताया कि मुंबई का एटीएस दल सात दिन पहले सूरत आया और उसने महीदरपुरा इलाके से एक दक्षिणपंथी साध्वी को हिरासत में लिया।बरार ने हालांकि साध्वी का नाम उजागर नहीं किया। एटीएस मालेगांव बम विस्फोट मामले में हिंदू दक्षिणपंथी संगठन का हाथ होने की जांच कर रहा है। एटीएस के मुताबिक मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और हम फिलहाल यह नहीं कह सकते कि इसके पीछे एक खास संगठन का हाथ है। इस बीच साबरकांठा के पुलिस अधीक्षक आर बी ब्रह्माभट्ट ने कहा कि उन्हें विस्फोट में दक्षिणपंथी हिन्दू संगठन का हाथ होने के बारे में मुंबई एटीएस से कोई सूचना नहीं मिली है।रमजान के महीने में हुए मोदासा बम विस्फोट मामले की जांच ब्रह्माभट्ट ही कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पावरलूम शहर मालेगांव में 29 सितंबर को हुए विस्फोटों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।सूत्रों का मानना है कि तीनों को आज नासिक की अदालत में पेश किया जा सकता है। मालेगांव विस्फोटों में पांच लोग मारे गए थे और गुजरात के मोदासा में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। बमों को वहां खड़ी की गई मोटरसाइकिलों में रखा गया था। इससे पहले पुलिस ने घटना के संबंध में चार लोगों को इंदौर और देवास से गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया था।

Thursday, October 23, 2008

घट सकती हैं पेट्रॉल-डीजल की कीमतें

पेट्रॉलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि अगर तेल की कीमत 61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रही तो पे

ट्रॉल और डीजल के दामों में कमी पर विचार किया जा सकता है। इसमें एक हफ्ते का समय लग सकता है। हालांकि उन्होंने बताया कि तेल के गिरते मूल्य के मद्देनजर ओपेक ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है, जिसमें उत्पादन कटौती को लेकर फैसला हो सकता है। ऐसे में सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बाद में एनबीटी से बातचीत में देवड़ा ने कहा कि उन्होंने न तो पेट्रॉल और डीजल की कीमतें कम करने का वादा किया है और न गारंटी दी है कि कीमतें घट जाएंगी। फिलहाल दाम घटाने को लेकर न तो कोई प्रस्ताव है और न ही सरकार इस पर विचार कर रही है। ओपेक तेल कटौती को लेकर जो फैसला करेगा, उसे देखा जाएगा। तेल कीमत पर निगाह रखी जाएगी। उसके बाद ही कीमतें घटाने के मुद्दे पर विचार होगा।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि बेशक देवड़ा ने कीमतों में कटौती की बात कही है, मगर ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, आरबीआई के गवर्नर सुब्बा राव और तेल कंपनियां इसके पक्ष में नहीं है। क्रेडिट पॉलिसी की तिमाही समीक्षा को लेकर चिदंबरम ने सुब्बा राव से गुरुवार को बातचीत की।
कितनी जरूरत
भारत की तेल जरूरत 15 करोड़, 61 लाख टन सालाना। इसमें घरेलू प्रडक्शन का हिस्सा लगभग 3 करोड़, 41 लाख टन है।
कहां से आता है:-सन 2007-08 में 11 करोड़, 88 लाख टन क्रूड ऑइल आयात किया गया। भारत किसी एक देश से और किसी एक तरह का क्रूड नहीं खरीदता। इसकी एवरेज कॉस्ट निकाली जाती है, जिसमें ट्रांसपोर्ट की लागत भी शामिल होती है। फिलहाल यह 60-61 डॉलर के आसपास है।
कीमतें कैसे घटें:-भारत में पेट्रॉलियम प्रडक्ट्स रियायती दरों पर बेचे जा रहे हैं, जिसका घाटा मार्किटिंग कंपनियां और सरकार उठाती हैं। पहले सरकार का मानना था कि जब क्रूड की औसत लागत 63 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगी, तो नुकसान बराबर हो जाएगा। लेकिन रुपये की कीमत गिरने से यह गणित गड़बड़ा गया। अब यह लागत 60 डॉलर है और सरकार कीमतें घटाने की स्थिति में है। आज ओपेक की बैठक होगी। इसमें अगर प्रॉडक्शन घटाने का फैसला लिया गया, तो तेल की कीमतें चढ़ जाएंगी और भारत का गणित फिर से गड़बड़ा जाएगा।

पटाख़ों से धमाका, मृतक संख्या 26 हुई

अस्पताल (फ़ाइल फ़ोटो)
भारत में दीपावली से पटाखों से होनेवाली दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती ह
राजस्थान के भरतपुर ज़िले के डीग क़स्बे में पटाख़ा फ़ैक्टरी में बुधवार देर रात हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और 16 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है:-मरनेवालों में आठ बच्चे और चार महिलाएँ शामिल हैं. विपक्ष ने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवज़ा देने की माँग की है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.पुलिस ने इस सिलसिले में विभिन्न धाराओं के तहत सात प्राथमिकी दर्ज की हैं और दस लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

नुक़सान:-भरतपुर के पुलिस अधीक्षक रोहित महाजन ने बताया कि इस धमाके के कारण चार मकान ढह गए और देर रात तक राहत और बचाव का कार्य चल रहा था.अधिकारियों का कहना है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि घरों की छतें धस गई और इससे नुक़सान ज़्यादा हुआ.जहाँ धमाका हुआ है उस घर में पटाख़े बनाने का काम चल रहा था. भारत में दीपावली से पहले पटाख़ों से होनेवाली दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो जाती है.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के कारण डीग क़स्बे में दहशत फैल गई. राजधानी जयपुर में 13 मई, 2008 को सात बम धमाके हुए थे जिनमें 63 लोग मारे गए थे.

Wednesday, October 22, 2008

भारत में सक्रिय आतंकवादी संगठन

भारत में उग्रवादी संगठनों की सूची दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन होने वाली आतंकवादी वारदातों में किसी नए संगठन का नाम सामने आता है, या फिर कोई नया संगठन हमले की जिम्मेदारी लेता है। जयपुर में हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली है, हाँलाकि सुरक्षा एजेंसियों को इस दावे पर पूरा भरोसा नहीं है। यह अल्पज्ञात आतंकी संगठन पहले भी कुछ वारदातों की जिम्मेदारी ले चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्य सरकारों की पुलिस और खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर इन उग्रवादी और पृथकतावादी संगठनों पर नजर रखता है और इनके खिलाफ सतत कार्रवाई चलती रहती है। केंद्र सरकार विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 2004 के तहत 32 गिरोहों को आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर चुकी है।

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन
* बब्बर खालसा इंटरनेशनल
* खालिस्तान कमांडो फोर्स
* खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स
* इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन
* लश्कर-ए-तोइबा/पासवान-ए-अहले हदीस
* जैश-ए-मोहम्मद/तहरीक-ए-फुरकान
*हरकत-उल- मुजाहिनद्दीन- हरकत-उल- जेहाद-ए-इस्लामी
* हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीनर, पीर पंजाब रेजीमेंट
* अल-उमर-इस्लामिक फ्रंट
* यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा)
* नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट बोडोलेंड (एनडीएफबी)
* पीपल्स लिब्रेशन आमी (पीएलए)
* यूनाइटेड नेशनल लिब्रेशन फ्रंट (यहव, एनएलएफ)
* पीपल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेईपाक (पीआरईपीएके)
* कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी)
* कैंग्लई याओल कन्चालुम (केवाईकेएल)
* मणिपुर पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट (एमपीएलफ)
* आल त्रिपुरा टाइगर फोर्स
* नेशनल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
* लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई)
* स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया
* दीनदार अंजुमन
*कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) पीपल्स वार, इसके सभी फार्मेशन और प्रमुख संगठन।
* माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) इसके सभी फार्मेशन और प्रमुख संगठन।
* अल बदर
* जमायत-उल-मुजाहिद्दीन
* अल-कायदा
* दुखतरान-ए-मिल्लत (डीईएम)
* तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए)
* तमिल नेशनल रिट्रीवॅल टुप्स (टीएनआरटी)
* अखिल भारत नेपाली एकता समाज (एबीएनईएस)

Saturday, October 18, 2008

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने युवक का सिर काटा

छेड़खानी से परेशान एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया। वह कटे सिर को साथ ले बाजार में घूमी और उसे लेकर थाने जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।मामला ईसानगर क्षेत्र के मक्कापुरवा में गुरुवार शाम का है। यहां रहने वाले राजकुमार की पत्नी फूलकुमारी शाम अपने खेत में काम कर रही थी जब उसी गांव के अफजर का बेटा अन्नू [35] उससे छेड़खानी करने लगा। अन्नू हद से बढ़ने लगा तो फूलकुमारी ने उस पर बांके से प्रहार सिर धड़ से अलग कर दिया।बाद खून से लथपथ अन्नू का सिर एक बोरे में लपेटा और थाने की ओर चल दी। जानकारी मिलने पर ग्राम कटौली के पास मौजूद सिपाहियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।लखीमपुर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना के पीछे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फूलकुमारी ने बताया कि अन्नू तीन महीने से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस घटना में फूलकुमारी के भी चोटे आई है। मामले की जांच की जा रही है।

दरिंदगी की शिकार बच्चियां मौत के कगार पर

हवस में अंधे हो गए दरिंदों की दरिंदगी के चलते दो लड़कियों की जान पर बन आई है। जयपुर में तो एक अधेड़ हवस के नशे में ऐसा डूबा कि उसे रिश्तों का भी ख्याल नहीं रहा। नाना-नातिन के रिश्ते को दागदार करते हुए पहले उसने 11 साल की मासूम की इज्जत लूटने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने बच्ची पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी।घटना लाल कोठी स्थित धन्नादास की बगीची क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों में उस समय दहशत फैल गई, जब उन्होंने जलती हुई बच्ची को मदद की गुहार लगाते सड़क पर दौड़ते देखा। वह 90 फीसदी जली हालत में अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। घिनौनी हरकत करने वाले 'नाना' को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की किराने की दुकान है और बच्ची अपने भाई के साथ सामान लेने उसके दुकान पर गई थी। तभी दुकानदार पर हवस सवार हुई और उसने घिनौनी हरकत कर दी।छिंदवाड़ा में भी ठीक ऐसी ही कहानी सामने आई। बस, यहां किरदार बदल गए। 'नाना' की जगह दो वहशी युवक आ गए और उन्होंने एक युवती को दरिंदगी का शिकार बना डाला। एजेंसी की खबर के मुताबिक, दोनों ने पहले युवती से छेड़छाड़ की थी। इस पर उसने दोनों को डांटा और शिकायत करने की चेतावनी दे डाली। इससे सबक लेने के बजाय वहशी युवकों ने लड़की को उसके ही घर में केरोसिन का तेल डाल कर आग लगा दी। लड़की को 75 प्रतिशत जली अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शिवनगर कालोनी में रहती है। उसने पिछले दिनों छेड़छाड़ किए जाने पर गणेश तिवारी और मोनू उर्फ नवाब को डांटते हुए पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी दे दी थी। इस बात से नाराज दोनों लड़के शुक्रवार को दोपहिया वाहन से लड़की के घर पहुंचे। उस समय घर में अकेला देख कर दोनों ने स्टोव से तेल निकाल कर लड़की पर डाला और आग लगाने के बाद भाग खडे़ हुए। दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Friday, October 17, 2008

घट सकती है बचत की दर

भारत की बचत दर चालू वित्त वर्ष में घटकर 34 फीसदी पर आने का अनुमान है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान बचत की दर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इकनॉमिक थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकानमी (सीएमआईई) ने अपनी मासिक समीक्षा में कहा है कि वर्ष 2000-01 में देश की बचत दर 24 फीसदी से कम थी, जो वर्ष 2006-07 में बढ़कर 34.08 फीसदी पर पहुँच गई। बचत दर के वर्ष 2007-08 में बढ़कर 36 फीसदी पर पहुँचने का अनुमान व्यक्त किया गया था। सीएमआईई ने कहा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की बचत में भारी गिरावट आने के अनुमान से हमें वर्ष 2008-09 में बचत की दर घटकर 34 फीसदी पर आने का अंदेशा है।

बंद पंपों को शुरू करेगी एस्सार ऑइल

निजी क्षेत्र की तेल शोधन कंपनी एस्सार ऑइल अपने बंद पड़े 1250 पेट्रोल पंपों में से 70 प्रतिशत को इस वर्ष के अंत तक फिर चालू करेगी।
कंपनी के प्रवक्ता ने यहाँ शुक्रवार को ईंधन पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान बताया उत्तर भारत के अधिकांश पेट्रोल पंपों को अगले माह से फिर चालू किया जाएगा। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी इन्हें चलाया जाएगा। कंपनी दक्षिण और पश्चिमी भारत में अगस्त माह में ही करीब साढ़े तीन सौ पेट्रोल पंपों को फिर से चालू कर चुकी है।
हाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड कीमतों को देखते हुए निजी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के सामने विकट समस्या आ गई थी, जिसे देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार ऑइल ने अपने पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया था और कई अन्य कंपनियाँ जो इस कारोबार में उतरना चाहती थी, उनकी योजना अधर में रह गई थी। एस्सार की गुजरात के वाडीनार में दो लाख 10 हजार बैरल प्रति दिन की शोधन इकाई कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में ही भारी नुकसान को देखते हुए सभी पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की तुलना में कच्चे तेल की ऊँची कीमतों के कारण निजी क्षेत्र के उत्पाद महँगे थे और इस कारण निजी कंपनियों को खासी दिक्कतें आ रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें जो जुलाई में 147.23 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई थी। फिलहाल इसकी तुलना में आधे पर आ गई हैं। प्रवक्ता ने बताया अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को देखते हुए घरेलू दामों में पहले का बड़ा अंतर अब काफी कम हो गया है, इसलिए कंपनी ने धीरे-धीरे अपने खुदरा कारोबार को फिर से प्रारंभ कर दिया है।