Friday, February 27, 2009

झारखंड: बस दुर्घटना में 20 की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में एक यात्री बस के पुल से नीचे गिर जाने से बीस लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पचास लोग जख्मी हुए हैं। यह दुर्घटना गुरुवार गारू-बेतला मार्ग पर हुई। 50 से अधिक घायलों को इलाज के लिए डाल्टेनगंज सदर अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार दुर्गा यात्री बस महुआडांड़ से डालटनगंज के लिए चली थी। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। लगभग साढ़े बारह बजे दिन में बरवाडीह थानांतर्गत भैंसाखांड़ पुल के नीचे बस अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चालक समेत 17 लोगों की मौत हो गई। तीन यात्रियों की मौत डालटनगंज इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई।अबतक 13 शवों की ही पहचान हुई है। चार शव अभी तक बस में ही फंसे हैं। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग जिले में बड़कागांव के पास दो चेकडैम का काम कर रहे दो मजदूरों की मौत चाल धंसने से हो गई।

No comments: