Monday, June 8, 2009

भूख से बिलखते बच्चों के लिए दौड़ का आयोजन

गुड़गांव : बाल भूख के खिलाफ चल रहे विश्व व्यापी अभियान के तहत गुड़गांव में भी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के तहत भूख से बिलखते बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन डीएसएम इंडिया की ओर से किया गया। सेक्टर 29 के हुडा जिमखाना क्लब में सुबह हुए कार्यक्रम में डीएसएम इंडिया कंपनी के प्रेसीडेंट राजीव चौपड़ा ने कहा कि आज भी बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो एक जून की रोटी के लिए तड़पते हैं। हम सभी का दायित्व है कि बाल भूख के खिलाफ मिलजुल कर अभियान चलाए ताकि यह समस्या हटाई जा सके। तत्पश्चात एक दौड़ का भी आयोजन किया गया। करीब दो किलोमीटर की दौड़ में बाल भूख के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाई। कारपोरेट सेक्टर से जुड़ी कई हस्तियों से लेकर बच्चे महिलाएं भी दौड़ में शामिल हुई।

No comments: