Wednesday, August 27, 2008

फ्रिसल ने बेटी के साथ 3,000 बार किया रेप!

अपनी बेटी को 24 सालों तक सेक्स के लिए बंधक बनाकर रखने वाले शख्स जोसफ फ्रिसल को 3 हजार रेप करने के आरो का सामना करना होगा। उसने इस दौरान पैदा हुए छह में से तीन बच्चों को भी कैद में रखा था। सूत्रों के मुताबिक फ्रिसल (74) ने अपनी बेटी एलिजाबेथ के साथ 24 सालों के दौरान सप्ताह में दो से तीन बार शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात कबूल की है। उसने अपनी बेटी को ऑस्ट्रिया स्थित अपने घर के तहखाने में कैद कर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अक्टूबर तक आधिकारिक आरोप पत्र तैयार कर लिए जाएंगे। फ्रिसल के मुकदमे की सुनवाई गुप्त रहेगी और कार्यवाही में जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाएगा।
कबाइली क्षेत्र में 45 आतंकवादी मारे गए
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के तालिबान के दमन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और देश के अशांत कबाइली क्षेत्र में सेना के साथ हुई विभिन्न झड़पों में कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए।
स्थानीय मीडिया से प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार बंदूक और शक्तिशाली हथियारों से लैस हेलिकॉप्टरों की मदद से सेना ने पश्चिमोत्तर प्रांत के युद्ध
प्रभावित बाजौर एजेंसी में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला कर 26 आतंकवादियों को मार गिराया।

No comments: