Friday, November 14, 2008

रख-रखाव के अभाव में तीस प्रतिशत खाद्यान बर्बाद

भारत में रख-रखाव के अभाव में 30 प्रतिशत खाद्यान बर्बाद हो रहे हैं। कोल्ड स्टोरों की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह ंहै। ये बातें केंद्रीय खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहीं। केंद्रीय मंत्री एमिटी विश्वविद्यालय में खाद्य सुरक्षा पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।एमिटी विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को 'कटाई के उपरांत तकनीक, शीत श्रृंखला प्रबंधन एंव खाद्य सुरक्षा' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया था। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय थे। कार्यशाला में कृषि राज्य मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि वैश्वीकरण के बदलते युग में केवल खाद्यान्नों की ही नहीं बल्कि, दुग्ध उत्पादन व मुर्गी पालन के क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है। लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए कोल्ड स्टोरों की संख्या काफी कम हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में सब्जी व फल उत्पादन का 20-30 प्रतिशत हिस्सा रख-रखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं।

No comments: